हमसे जुड़े

Follow us

22.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More

    इजराइल सीमा पर संघर्ष में घायल फिलिस्तीनी युवक की मौत

    Conflict

    गाज़ा (एजेंसी)

    इजराइल की सीमा से सटे पूर्वी गाजा सीमा पर 11 दिन पहले हुयी गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय फिलिस्तीनी युवक की रविवार को मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार गाजा में फिलिस्तीनी नागरिक संपर्क कार्यालय को इजरायल की ओर से सूचित किया गया कि दक्षिणी गाजा सीमा में रफाह शहर के निवासी इस्हात इश्तयावी को एक इजरायली अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मृत्यु हो गयी। इजराइल की सेना ने 3 अप्रैल को बताया था कि दक्षिण-पूर्व गाजा सीमा पर तीन फिलिस्तीनी युवकों ने कथित रूप से इजराइल की सीमा में घुसने की कोशिश की थी जिसमें से एक युवक गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिछले साल 30 मार्च को शुरू हुए “द ग्रेट मार्च ऑफ रिटर्न” आंदोलन के बाद से इजराइल और फिलिस्तीनी की सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुयी है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।