हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ग्राम देवल मे...

    ग्राम देवल में एनएचएआई के पुल निर्माण के विरोध में पंचायत, राकेश टिकैत ने दी चेतावनी

    Mirapur
    Mirapur ग्राम देवल में एनएचएआई के पुल निर्माण के विरोध में पंचायत, राकेश टिकैत ने दी चेतावनी

    मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति)। ग्राम देवल स्थित बाबा भूरीवाला गुरुद्वारे के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बनाए जा रहे मेरठ–पौड़ी राजमार्ग के पुल निर्माण का विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में स्थानीय ग्रामीणों और किसान संगठनों द्वारा एक बड़ी पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें पुल के मौजूदा निर्माण ढांचे को बदलने की मांग उठाई गई।

    पंचायत की अध्यक्षता बाबा जग्गा सिंह और ओमप्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह ने किया। ग्रामीणों की मांग है कि गुरुद्वारे की गरिमा और आवाजाही को ध्यान में रखते हुए यहां पिलर वाला पुल बनाया जाए, ताकि धार्मिक स्थल की संरचना और भावना को आघात न पहुंचे।

    इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक ग्रामीणों की मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। टिकैत ने कहा, “एनएचएआई को गुरुद्वारे की धार्मिक महत्ता और ग्रामीणों की भावना का सम्मान करना चाहिए। जबरन निर्माण थोपना जनविरोधी कदम है।”

    पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन को मजबूती देने और अपने धार्मिक व सामाजिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। टिकैत ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।