हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More

    Rajasthan : रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव मिलने से हड़कंप!

    Rajasthan News

    भरतपुर (एजेंसी)। राजस्थान के करौली (Karauli) जिले में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर नीमदा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को तीन युवकों के क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन युवकों की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। माडा मीणा पिलर संख्या 1070 के मोरेल पुल के समीप रेलवे ट्रेक पर तीन युवकों के क्षत-विक्षत शव पड़े देख कर रेलकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची सपोटरा थाना एवं नारोली डांग पुलिस ने रेलवे ट्रेक पर दूर-दूर तक बिखरे इन तीनों युवकों के शवों के अंगों को एकत्रित कर सपोटरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक तीनों युवकों की शिनाख्त के प्रयास जारी है। Rajasthan News

    Ayushman Yojana: बिना आयुष्मान कार्ड के भी निश्चिंत होकर कराएं इलाज, पैसा देगी सरकार: योगी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here