हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More

    Wall Collapse: निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से हड़कंप

    Gurugram
    Gurugram: निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से हड़कंप

    जिला प्रशासन ने 10 बिल्डिंगों को खाली कराया, 400 से अधिक लोग सुरक्षित बाहर निकाले

    • दीवार गिरने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Wall Falling: बादशाहपुर क्षेत्र के नीलकंठ एन्क्लेव में गुरुवार को निर्माणाधीन भवन की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से लोगों में हडकंप मच गया। आसपास की इमारतों में भी दरारें आ गई। दीवार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर बिग्रेड और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसडीएम बादशाहपुर संजीव कुमार ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के ध्यान में रखते हुए 10 बिल्डिंग खाली करवाई गई हैं, जिनमें से 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। Gurugram

    शुरूआती जांच में दीवार गिरने से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। वहीं लोगों का कहना है कि दीवार गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि लोग डर के कारण बाहर निकल आए और लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस प्रशासन ने आसपास की प्रभावित इमारतों को खाली कराने के आदेश दिए, ताकि कोई अनहोनी घटना से बचा जा सके। मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिए लोगों को घरों से बाहर निकालना जरूरी था।

    उन्होंने कहा कि जिन प्रभावित लोगों को घरों से बाहर निकाला है उनके रहने लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था की जा रही है। निमार्णाधीन बिल्डिंग के ठेकेदार से भी पूछताछ की जा रही है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि नीलकंड एन्क्लेव के कुछ घरों में दरार आ गई हैं। उन्होंने कहा कि वे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दीवार गिरने से मकानों में खतरा है इसलिए प्रशासन ने सभी घर खाली करवा लिए हैं। Gurugram

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में खुले में घूमने वाले पशुओं के मामले में की जा रही सख्त कार्रवाई