पेरिस (एजेंसी)। भारतीय पैरा एथलीट धर्मबीर और प्रणव सूरमा ने पुरुष क्लब थ्रो एफ 51 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। बुधवार देर रात क्लब थ्रो के फाइनल मुकाबले में पैरा एथलीट धर्मबीर ने 34.92 मीटर का थ्रो कर शीर्ष स्थान के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं हमवतन प्रणव सूरमा ने 34.59 मीटर थ्रो के साथ रजत जीता। यह पहली बार है जब भारत ने पैरालंपिक खेलों में पैराक्लब थ्रो स्पर्धा में पदक जीता है। इस बीच अमित कुमार 23.96 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ 10वें स्थान पर रहे। अपने पहले थ्रो में फाउल करने के बाद धर्मबीर ने पांचवें थ्रो में 34.92 मीटर का थ्रो कर प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया और एशियाई रिकार्ड भी तोड़ा। तीसरे स्थान पर रहे सर्बिया के फिलिप ग्राओवाक ने 34.18 मीटर थ्रो कर कांस्य पदक जीता। इन दो पदकों के साथ पेरिस पैरालंपिक में भारत के पांच स्वर्ण, नौ रजत और 10 कांस्य पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 24 हो गई है।
ताजा खबर
Punjabi Mandatory: अब 10वीं कक्षा तक पंजाबी पास करना हुआ अनिवार्य, पावरकॉम ने तीसरा सर्कुलर किया जारी
सहायक लाइनमैनों की भर्ती ...
”आप” का एक सांसद ”आउट ऑफ रेंज”, संसद मैंबर की बयानबाजी से पार्टी नाराज
लोकसभा में उठाए जा रहे ...
फतेहाबाद में एलपीजी की कालाबाजारी पर सख्ती, अब तक 91 सिलेंडर जब्त
जिला में गैस आपूर्ति सुचा...
श्रीगंगानगर का कचरा डंपिंग यार्ड खत्म करने की समीक्षा करेंगी देश की आईआईटी
प्रशासन ने प्रस्ताव भेजकर...
10 साल का संघर्ष और हाईकोर्ट का आदेश भी बेअसर! आबादी क्षेत्र में कचरा डंपिंग के खिलाफ डटे ग्रामीण
श्रीगंगानगर। स्वच्छ भारत ...
Paid Tributed: नामचर्चा कर रामपुर थेड़ी ब्लॉक की सचखंडवासी मंजीत कौर इन्सां को दी श्रद्धांजलि
Paid Tributed: खारियां। ब...
गांव ढुकड़ा में ढाणी में घुसकर दंपति को बंधक बना लूटे बालियां-कोका, इलाके में दहशत
नकाबपोश बदमाशों ने की मार...
Honesty: शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के कर्मचारी ने सोने की बालियां असली मालिक को लौटाईं
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह...















