हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Parkash Singh...

    Parkash Singh Badal: अमित शाह ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धाजंलि

    Parkash-Singh-Badal

    लम्बी। पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) की आज अंतिम अरदास हो रही रही है। श्रद्धांजलि समारोह आज बादल गांव के माता जसवंत कौर मेमोरियल स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राकेश टिकैत और डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों समेत कई हस्तियां पहुंची हैं।

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल को 95 वर्ष की आयु (Parkash Singh Badal) में निधन हो गया था। 75 साल के राजनीतिक सफर में पांच बार सूबे के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की अंतिम पूजा के लिए बादल गांव स्थित माता जसवंत कौर मेमोरियल स्कूल में पंडाल लगाया गया। इस मौके पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बादल साहब के हमारे बीच में न रहने से जो क्षति हुई है, उसे भर पाना मुश्किल है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here