हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Punjab Railwa...

    Punjab Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दे, सरहिंद स्टेशन पर ये 14 ट्रेनों का होगा ठहराव

    Punjab Railway
    Punjab Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दे, सरहिंद स्टेशन पर ये 14 ट्रेनों का होगा ठहराव

    Punjab Railway: जैतो (सच कहूँ न्यूज) उत्तरी रेलवे ने फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेले के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 25 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2025 तक सरहिंद स्टेशन पर लगभग चौदह ट्रेनों के लिए दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।

    रेलवे विभाग द्वारा बुधवार को जारी सूचना अनुसार जिन ट्रेनों का स्टॉपेज होगा उनमें ट्रेन नंबर 12237 वाराणसी – जम्मू तवी, 20847 दुर्ग – शहीद कैप्टन तुषार महाजन, 12379 सियालदह – अमृतसर, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी – अमृतसर, 15933 न्यू तिनसुकिया – अमृतसर, 20807 विशाखापत्तनम – अमृतसर, 12903 बांद्रा टर्मिनस – अमृतसर, डाउन ट्रेनें: 12358 अमृतसर – कोलकाता टर्मिनल एक्सप्रेस, 2550 जम्मू तवी – दुर्ग, 12408 अमृतसर – न्यू जलपाईगुड़ी, 18104 अमृतसर – टाटानगर जंक्शन, 12498 अमृतसर – नई दिल्ली, 12238 जम्मू तवी – वाराणसी, और ट्रेन नंबर 12904 अमृतसर – मुंबई सेंट्रल शामिल हैं।