हमसे जुड़े

Follow us

24.3 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अजमेर में बने...

    अजमेर में बनेगा पासपोर्ट सेवा केन्द्र: विदेश मंत्री

    Jaipur News
    Jaipur News: अजमेर में बनेगा पासपोर्ट सेवा केन्द्र: विदेश मंत्री

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। Passport Seva Kendra: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। देवनानी ने जयशंकर से इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अजमेर के पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट केन्द्र को पासपोर्ट सेवा केन्द्र में क्रमोन्ननत किये जाने, बांग्लादेश में हिन्दुओं के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार, अजमेर में बढ़ते बांग्लादेशियों से बन रही समस्याओं से निजात दिलाने और वीजा के सरलीकरण किये जाने का अनुरोध किया। देवनानी को विदेश मंत्री ने इन सभी पर शीघ्र कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिलाया। Jaipur News

    देवनानी ने जयशंकर को बताया कि अजमेर स्थित वर्तमान डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र में प्रतिदिन 80 औसत बुकिंग होती है, जिन्हें न्यूनतम 20 दिन का प्रतीक्षा समय दिया जाता है। जो कार्य की अधिकता के कारण लगभग 60 दिन तक बढ़ जाता है। अजमेर से विदेशों में जाने वाले लोगों की संख्या अधिक है। अजमेर की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते हुए प्रदर्शन को पूरा करने में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट केन्द्र अपर्याप्त सिद्ध हो रहा है। देवनानी ने कहा कि वर्तमान डाकघर व्यवस्था को पूर्ण पासपोर्ट कार्यालय में अपग्रेड किया जाए।

    वीजा को बनाया जायेगा सरल | Jaipur News

    देवनानी ने विदेश मंत्री को बताया कि वीजा को सरल बनाया जाये। उन्होंने कहा कि हाल ही उनकी जापान यात्रा के दौरान भारतीयों ने जापान में वीजा में आ रही तकनीकी समस्याओं का जिक्र किया था। देवनानी ने इसके समाधान के लिए भी विदेश मंत्री से अनुरोध किया।

    यह भी पढ़ें:– पक्का करने की मांग, हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here