हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश Arrest Brajbh...

    Arrest Brajbhushan: ब्रजभूषण को अरेस्ट करो…

    Arrest-Brajbhushan

    भाजपा सांसद बृजभूषण सरन की गिरफ्तारी की मांग पत्र दिया

    खुशवीर सिंह तूर
    पटियाला। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुके पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। महिला पहलवानों ने बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बृज भूषण सरन के खिलाफ पास्को एक्ट जैसी संगीन धाराओं में केस तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन उनके सह आरोपी बृज भूषण शरण को आज तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक भारत ने उपायुक्त साक्षी साहनी को पत्र भेजा है।,

    बेटियाँ हिम्मत न हारे ,सारा देश आपके साथ है: भाकियू

     भारतीय किसान यूनियन (Bhakiyu) के राष्ट्रीय प्रवक्ता किसान नेता Rakesh Tikait मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे और धरनारत  पहलवानों को अपना  समर्थन दिया। दिल्ली के जंतर मंतर  पर यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी का मांग को लेकर धरने पर बैठे  पहलवानों से राकेश टिकैत ने बातचीत की और उनका साथ देने का वादा किया। विगत दिन पूर्व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत  भी जंतर मंतर पर पहलवान बेटियों से मिले थे और उन्हें अकेले न होने का अहसास कराया था।और पहलवान बेटियों का साहस बढाते  हुए हर कदम उनका साथ देने का ऐलान किया।  जंतर मंतर पर पहलवानों को समर्थन करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि यह देश  कोरिया है क्या ?  यहां  सरकार  न किसानों की, न जवानों की और न बेटियों की, किसी की भी सुनवाई नहीं कर रही है।

    देश की जनता से अपील करते हुए पहलवान बजरंग पूनिया व पहलवान बेटियां

      उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर (Rakesh Tikait) हमारी बातों को सरकार नहीं सुनती है, तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  अब ये  लोग जंतर-मंतर से कही  जाने वाले नहीं है। जब तक इन्हे न्याय नहीं मिलता है ये यही रहेंगे। क्योंकि अब इन्हें पूरे देशवासियों का समर्थन प्राप्त है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता  राकेश टिकैत से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने  कहा कि देश में दो संविधान, दो कानून नहीं चलेगा। या तो उस कानून को बदलो की एफआईआर होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होगी।  आम लोगों की गिरफ्तारी हो जाती है, लेकिन सरकार में बैठे लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती, यह कानून देश में नहीं चलेगा।कहा कि हैरानी की यह  बात है कि सुप्रीम कोर्ट के दखल के बावजूद भी  दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज तो की है।  लेकिन बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई फिलहाल पीएम मोदी से नहीं है।  हां अगर सरकार गलत व्यक्ति का समर्थन करती है तो उसके खिलाफ भी प्रदर्शन किया जाएगा। हम तो 13 महीने आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन अगर सरकार नहीं मानती है तो फिर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here