हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home देश पटना: 5वीं कक...

    पटना: 5वीं कक्षा की छात्रा से 9 महीने तक प्रिंसिपल और क्लर्क करते रहे दुष्कर्म

    Patna, Principal, Clerk, Raping, Student

    आज छात्रा का कराया जाएगा  मेडिकल टेस्ट

    पटना (सच कहूँ)।  बिहार की राजधानी पटना के नजदीक एक बार फिर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पटना के नजदीक फुलवारी शरीफ में एक स्कूल के प्रिंसिपल और क्लर्क को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन दोनों ने 5 साल की छात्रा से करीब 9 महीने तक कथित तौर पर बलात्कार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।  बताया जा रहा है कि आज पीड़ित छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। बता दें कि हाल ही में हरियाणा में एक छात्रा से रेप की खबर सामने आई है। इस मामले में कॉलेज जाते वक्त छात्रा से तीन लोगों ने गैंगरेप किया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन आरोपियों में एक सेना का जवान भी शामिल है।

    पुलिस का कहना है कि आज पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जाएगा। आगे की जांच जारी है। बता दें कि हाल ही में बिहार के कई बालिका गृह में रेप और यौन उत्पीड़न के मामले सामने आए। जिसमें मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले की गूंज देश भर में सुनाई दी। मुजफ्फरपुर कांड में करीब 34 बच्चियों से रेप की पुष्टि हुई है। छात्रा से शिक्षक द्वारा रेप के मामले पहले भी आते रहे हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश के सतना जिले की एक अदालत ने चार वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने के मामले में 23 वर्षीय सरकारी अतिथि शिक्षक को बुधवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई। टिप्पणियां बलात्कार की घटना के मात्र 81वें दिन में यह फैसला आया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।