हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Bribe: 8 हजार...

    Bribe: 8 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    Patiala News
    Patiala News: 20 हजार रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों पकड़ा

    पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। Panipat News: पानीपत जिला की समालखा तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 8 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी जमीन का खाता अलग करने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। आरोपी पटवारी ने 30 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में दोनों के बीच 25 हजार में सौदा तय हुआ था। आरोपी पहले भी कुछ रुपए ले चुका है। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर टीम ने मंगलवार को आरोपी पटवारी अनिल को गिरफ्तार किया। Panipat News

    जानकारी के अनुसार गांव जौरासी निवासी अनिल पटवारी के पास गांव करहंस, गढ़ी छाजू और मच्छरौली का कार्यभार है। उसके पास बीती 22 मई को गांव गढ़ी छाजू का रहने वाला एक व्यक्ति अपने काम के लिए लगातार आ रहा था। पटवारी ने उसी दिन 1100 एडवांस ले लिए थे। इसके बाद लगातार उसके कार्यालय में चक्कर लगवाता रहा। आखिर में उसने 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। दोनों के बीच 25 हजार में समझौता हुआ। जिसके चलते अनिल पटवारी ने उससे 13 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद उसने 4 हजार रुपए अपने असिस्टेंट को भी दिलवाए। Panipat News

    बाकी के 8 हजार रुपए लेने का मंगलवार को दिन निर्धारित हुआ था, लेकिन शिकायतकर्ता ने इस बारे में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शिकायत के आधार पर आरोपी अनिल पटवारी के खिलाफ केस दर्ज किया था। साथ ही एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने ट्रैप लगाकर अनिल पटवारी को समालखा का तहसील में 8 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

    यह भी पढ़ें:– पुलिस मुठभेड़ में 4 बकरी लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, घायल