हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कामकाज ठप्प क...

    कामकाज ठप्प कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे पटवारी, किया प्रदर्शन

    Abohar News
    Abohar News : अबोहर। सिंचाई विभाग के मुख्य सचिव का पुतला फूंकते पटवारी।

    सिंचाई विभाग के मुख्य सचिव का पुतला जलाया | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar News: पंजाब के सिंचाई विभाग के मुख्य सचिव कृष्ण कुमार के दबाव से परेशान होकर नहरी पटवारी यूनियन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिससे नहर विभाग का कामकाज ठप्प हो गया है। हड़ताल के दूसरे दिन अबोहर के नहरी विभाग कार्यालय सहित पूरे पंजाब में डिवीजन स्तर पर विभाग के मुख्य सचिव कृष्ण कुमार के पुलते फूंके गए।

    नहरी पटवारी यूनियन ने सिंचाई विभाग के मुख्य सचिव कृष्ण कुमार पर आरोप लगाया है कि वह नहरी पटवारियों पर सिंचाई पानी के गलत आंकड़े पेश करने का दबाव बना रहा है। जबकि सही मायने में किसानों को उनके हिस्से का पूरा पानी ही नहीं मिल रहा। उनका आरोप है कि मुख्य सचिव पंजाब के पानी का अधिकतर हिस्सा हरियाणा सहित अन्य राज्यों को दिया जा सके।

    गलत आंकड़ों का किया विरोध | Abohar News

    सुखबीर सिंह ने कहा कि कृष्ण कुमार पंजाब के नहरी पानी के झूठे आंकड़े पेश करके पंजाब का पानी हरियाणा को देना चाहता है। वहीं नवनिर्मित मालवा नहर का पानी भी हरियाणा को दिए जाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब के सिंचाई पानी के खिलाफ रची जा रही बड़ी साजिश के खिलाफ जब नहरी पटवार यूनियन जल स्त्रोत विभाग पंजाब के बैनर तले सभी पटवारियों ने गलत आंकड़े न देकर इसका विरोध किया, तो मुख्य सचिव कृष्ण कुमार ने यूनियन के पंजाब प्रधान जसकरण सिंह गहरीबुट्टर को सस्पेंड करते हुए उन्हें शाहपुर कंडी क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया। वहीं करीब 200 कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– बीजेपी का सिरसा लोकसभा सीट पर अब बन चुका है एकतरफा माहौल: समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here