हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में प...

    हरियाणा में पटवारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    Jaipur News
    सांकेतिक फोटो

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भाना (Bhana) इलाके में तैनात एक पटवारी को शुक्रवार दस हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

    एसीबी के प्रवक्ता ने यहां बताया कि आरोपी राहुल को कैथल के संजय की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसके पक्ष में भूमि वितरण करने एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत (Bribe) मांगी थी। एसीबी ने शिकायत की पुष्टि के बाद पटवारी को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अंबाला के एसीबी थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच चल रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here