हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home सरसा Fraud Case: प...

    Fraud Case: पटवारी, सब रजिस्ट्रार व डीड राइटर धोखाधड़ी मामले में नपे

    Hanumangarh News
    वर्क परमिट वीजा दिलवाने का झांसा देकर ऐंठे चार लाख रुपए

    Fraud Case: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गांव कोटली निवासी इंद्रावती पत्नी श्रीराम की शिकायत पर तत्कालीन हलका पटवारी, सब रजिस्ट्रार, डीड राइटर सहित चार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया है। Sirsa News

    इंद्रावती की ओर से शिकायत की गई कि उसने गांव कोटली निवासी सुखदेव सिंह पुत्र प्यारा सिंह से एक कनाल 19.5 मरले भूमि की खरीद 9 लाख रुपए में वर्ष 2016 में की। आरोपी ने उसके नाम पर रजिस्ट्री करवाई और प्रोपर्टी का इंतकाल भी दर्ज किया गया। उसने बताया कि खरीदी गई जगह पर वह अब तक काश्त करती आ रही थी। अब उसे आरोपी ने उक्त जगह छोडे के लिए कहा और बताया कि यह जगह उसकी नहीं है।

    जो रजिस्ट्री उसने करवाई, वह फर्जी थी। उसने रजिस्ट्रार व अन्य से मिलकर पैसे हड़पने के लिए धोखाधड़ी की थी। उसने अपने स्तर पर जब जांच की तो पाया कि जो प्रोपर्टी उसे बेची गई, वह पहले से ही बिकी हुई है। मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा सरसा के पास पहुंची।

    हलका पटवारी बंसीलाल ने तथ्यों को छिपाने की कोशिश की

    टीम ने मामले में दोनो पक्षों को बुलाया और जांच पड़ताल की। जिसमें सामने आया कि आरोपी सुखदेव सिंह के नाम कोई प्रोपर्टी शेष नहीं थी। उसने धोखाधड़ी करते हुए प्रोपर्टी की रजिस्ट्री करवाई। पड़ताल करने पर इंतकाल का कोई रिकार्ड नहीं मिला। हलका पटवारी प्यारे लाल ने इंतकाल को संबंधित कानूनगो से वेरिफाई नहीं करवाया, उसने अपने पद का दुरुपयोग किया। हलका पटवारी बंसीलाल ने तथ्यों को छिपाने की कोशिश की।

    तत्कालीन वसीका पंजीकरण अधिकारी महेंद्र सिंह ने सुखदेव सिंह के नाम कोई प्रोपर्टी न होने पर भी वसीका पंजीकृत कर शिकायतकत्र्ता इंद्रावती को अनुचित हानि पहुंचाई गई। राजस्व विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों व डीड राइटर ने मिलकर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया। आरोपों की पुष्टि होने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। Sirsa News

    Sirsa Half Marathon: सरसा में इतने किलोमीटर दौड़ने पर मिलेंगे 50 हजार!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here