हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More

    Patwari Protests: विधायक निवास घेरेंगे पटवारी, 14वें दिन भी जारी रहा बेमियादी धरना-प्रदर्शन

    Hanumangarh News

    Patwari Protests: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। गिरदावरी एप में संशोधन सहित दस सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान पटवार संघ के बैनर तले पटवारियों का जिला कलक्ट्रेट के समक्ष बेमियादी धरना-प्रदर्शन सोमवार को 14वें दिन भी जारी रहा। मांग की लगातार अनदेखी किए जाने से पटवारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। पटवारियों ने आंदोलन के आगामी चरणों में विधायक निवास व विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। संघ के जिला महामंत्री मुकेश सहारण ने बताया कि पटवार संघ के बैनर तले जिले भर के पटवारी 13 जनवरी से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। Hanumangarh News

    हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर व बीकानेर जिले में मुरब्बाबंदी है। यहां पर खसरा नहीं है। लेकिन सरकार की ओर से जो एप बनाया गया है वह खसरा के अनुसार बनाया गया है। लेकिन इन तीनों जिलों में भौगोलिक स्थितियां किलावाइज होने की वजह से नई व्यवस्था के अनुसार गिरदावरी संभव नहीं है। इसलिए इन जिलों में मुरब्बाबंदी के लिए अलग से एप बनाया जाए। इसके अलावा नियमित पदोन्नति एवं प्रमोशन, 1035 नवीन पटवार मंडलों की वित्तीय स्वीकृति, संसाधनों की उपलब्धता, वेतन में वृद्धि, भत्तों में वृद्धि जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। इन मांगों को मनवाने के लिए पटवारी जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर वार्ताओं का दौर जारी है। लेकिन किसान हितैषी होने के दावे करने वाली सरकार की ओर से एप में संशोधन की मुख्य मांग को नहीं माना गया। सरकार की ओर से हठधर्मिता दिखाई जा रही है। इस कारण वार्ता सिरे नहीं चढ़ रहीं। इससे स्पष्ट है कि यह सरकार किसान और कर्मचारी हितैषी नहीं है। अगर सरकार ने जल्द ही बात नहीं सुनी तो आंदोलन के आगामी चरण में विधायक निवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा का घेराव किया जाएगा। Hanumangarh News

    BJP District President: प्रमोद डेलू बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here