हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुरुक्षेत्र क...

    कुरुक्षेत्र की राजनीति में चल रहा डीडी शर्मा का सिक्का, दी कुरुक्षेत्र केंद्रीय सहकारी बैंक जॉन 6 में सहमति से डायरेक्टर बनाकर दी विरोधियों को मात

    Pehowa News
    Pehowa News: दी कुरुक्षेत्र केंद्रीय सहकारी बैंक जॉन 6 डायरेक्टर पवन शर्मा डीडी शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए।

    डीडी शर्मा के प्रयास लाए रंग, पवन शर्मा बने सर्वसम्मति से सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक डायरेक्टर, जताया आभार

    • कुरुक्षेत्र की सियासत में पंडित जय भगवान शर्मा डीडी मंजे हुए, पुराने और भरोसेमंद चेहरे हैं। डीडी अपने दबंग अंदाज, मैनजमेंट और कूटनीति के लिए जाने जाते हैं

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार डीडी ने अपनी रणनीति और कूटनीति से दी कुरुक्षेत्र केंद्रीय सहकारी बैंक जॉन 6 से पवन शर्मा को सर्वसम्मति से डायरेक्टर बनाकर विरोधियों को मात दी है। यहां कई लोगों से डायरेक्टर पद पर शर्मा का मुकाबला था डीडी ने अपने अंदाज में यहां सबको एकजुट कर न केवल सहमति बनाई है बल्कि एरिया में इस जॉन के चुनाव में भाईचारे की मिसाल कायम की है। Pehowa News

    कई बार सरपंची, पार्षदो की सहमति में निभाई है भूमिका

    अगर बात करें डीडी शर्मा की सियासी समझ और मैनेजमेंट की तो वे खुद पुराने मंजे हुए नेता हैं जो लगातार तीन बार खेड़ी मारकण्डा के सरपंच रहे हैं, उनके बेटे रूबल शर्मा के नाम उस वक्त का सबसे कम उम्र का सरपंच चुने जाने का रिकॉर्ड है इसके अलावा उन्होंने इस बार भी खेड़ी मारकण्डा समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में अपने प्रतिनिधि जिताए वहीं ब्लॉक समिति और जिला परिषद में भी उनकी रणनीति की जीत की चर्चा रही है, हाल ही में हुए थानेसर नगर परिषद चुनाव में भी डीडी शर्मा की बदौलत कई पार्षदों ने सहमति से चुनाव जीता था, अब दी कुरुक्षेत्र केंद्रीय सहकारी बैंक जॉन 6 में सहमति बनाकर डीडी ने अपनी सियासी समझ के साथ साथ राजनीतिक सुझबुझ का परिचय दिया है।

    सीएम नायब सैनी के आशीर्वाद से घूम रहा विकास चक्र | Pehowa News

    वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने दी कुरुक्षेत्र केंद्रीय सहकारी बैंक डायरेक्टर बने पवन शर्मा को बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पिहोवा हल्का मेरा घर, मेरा परिवार है, सीएम नायब सैनी को जनता जनार्दन ने आशीर्वाद दिया है कि वे हरियाणा प्रदेश में पीएम मोदी और बीजेपी सरकार के सबका साथ, सबका विकास के नारे को चरितार्थ करें। उन्होंने कहा कि पिहोवा में सीएम नायब सैनी के आशीर्वाद से विकास चक्र घूम रहा है, पिहोवा में हलकों के मुकाबले सीएम तेज गति से विकास चल रहा है, यहां सीएम अनॉसमेंट के ग्रामीण और शहरी विकास कार्यों पर जोर है, तीव्र गति से विकास चल रहा है। Pehowa News

    डीडी ने सीएम नायब सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए न ही धन की कमी है, न ही नीयत की, यहां विकास जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें:– Travel Agent Arrested: ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार