हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home चंडीगढ़ जब्त होगी पर्...

    जब्त होगी पर्ल कंपनी की संपत्ति

    Bhagwant Mann

    सीएम मान ने कहा, लोगों के करोड़ों रुपयों की रिकवरी करेगी सरकार

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज लोगों के करोड़ों रुपए हड़पने वाली पर्ल कंपनी के खिलाफ बोले। उन्होंने कहा कि कंपनी ने लाखों लोगों के करोड़ों रुपए हड़पे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की पंजाब में काफी संपत्ति है। इस कारण राज्य सरकार कानूनी तरीके से सभी परेशानियां दूर कर पर्ल कंपनी की संपत्ति को अपने कब्जे में लेगी। इस संबंध में उट मान ने ट्वीट कर जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें:– घर में चल रही थी शादी की तैयारी, 5 दिन पहले लड़की की मौत

    सीएम मान ने कहा कि पर्ल कंपनी की संपत्ति को कब्जे में लेने के बाद लोगों की हड़पी गई पूरी रकम उन्हें वापस करने का रास्ता तलाशा जाएगा। (Bhagwant Mann) इस संबंध में उन्होंने जल्द ही विस्तृत जानकारी देने की घोषणा की है। इससे पहले पंजाब सरकार मामले की हाई लेवल इन्क्वायरी भी करवा चुकी है। जांच कराने की जानकारी सीएम भगवंत मान ने स्वयं दी थी। उन्होंने पंजाब के लोगों की खून पसीने की कमाई को लूटकर अरबों की चल-अचल संपत्ति बनाने वाली चिट फंड कंपनी पर्ल की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी करने की बात कही थी। करीब 9 महीने पहले भी उन्होंने इस मामले में जानकारी देने की बात कही थी। पंजाब में करीब 10 लाख लोग पर्ल ग्रुप की ठगी का शिकार बताए गए हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here