हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान विभिन्न समाजो...

    विभिन्न समाजों के 16 लोगों ने थामा भाजपा का हाथ

    Jaipur News

    जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए और राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ बिना किसी शर्त के आज विभिन्न समाज और राजनैतिक दलों से आए 16 पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवक और नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। Jaipur News

    इस दौरान पूर्व विधायक किशनाराम नाई, छोटेलाल सैनी, एनएसयूआई धौलपुर के पूर्व अध्यक्ष संजीव गहलोत, सेवानिवृत अतिरिक्त कमीश्नर ट्रांसपोर्ट राजीव कुमार वर्मा, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी काशीराम चौहान, कांग्रेस कमेटी सचिव एवं ब्लॉक अध्यक्ष बिरदीचंद शर्मा, मसूदा प्रधान मीनू कंवर राठौड़, बसपा से लोकसभा प्रत्याशी रही मुकुल चौधरी, पूर्व विधायक भोपालगढ़ नारायण राम बेड़ा, कांग्रेस से जिला परिषद सदस्य प्रमीला बेड़ा, हिन्दू जागरण मंच में दायित्ववान धनेश्वर आहारी, सुनील सिंह शेखावत, मधुबाला महाजन, विश्व हिन्दू परिषद के दुर्गेश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन एकता मंच पंडित वैभव चाष्टा, संदीप शर्मा और सेवानिवृत सहायक लेखाधिकारी लोकेश शर्मा को माला और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

    कांग्रेस के कुशासन से तंग प्रदेश की जनता : अरूण सिंह

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर बहुत उत्साह और उत्सुकता है। कांग्रेस सरकार के जंगलराज और कुशासन से आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जी- 20 सम्मेलन का ऐतिहासिक भव्य आयोजन हुआ जिससे सभी देशवासियों को गर्व की अनुभूति है। Jaipur News

    आज भारतीय जनता पार्टी का परिवार ओर बढ़ा है, लोगों की भाजपा में आस्था बढ़ी है। समाज के प्रबुद्धजन , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बहुजन समाज पार्टी के नेता ये सभी लोग भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं, जिससे भाजपा राजस्थान का परिवार निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह पूर्ण रूप से स्पष्ट है कि प्रदेश में आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत हासिल होगा। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा सभी सीटों पर विजय हांसिल करेगी।

    ज्वॉइन करने वाले सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास कर ही पार्टी जॉइन की है। प्रदेश में कांग्रेस के जंगलराज, कुशासन, युवाओं के साथ कुठाराघात व पेपर लीक जैसी अनेकों समस्याओं से आमजन त्रस्त है और किसानों की दुर्दशा को देखकर भाजपा में विश्वास जताते हुए ज्वाइन की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एससी, एसटी और ओबीसी तीनों वर्गो को प्राथमिकता के आधार पर विभीन्न योजनाओं का लाभ देने का कार्य कर रही है आगामी चुनावों में युवा, किसान और दलित विरोधी कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता उखाड फेंकेगी।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की पूरे विश्व में चर्चा : सीपी जोशी

    प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये भाजपा के नए सदस्यों व कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत है। भाजपा का कुनबा बढनें का सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा के प्रति आमजन का बेहद विश्वास है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने बीते पौने पांच सालों में हर क्षेत्र में प्रदेश को शर्मशार किया है। महिला उत्पीड़न , दुष्कर्म, बिगड़ी कानून व्यवस्था के मामलों में आज राजस्थान जैसा शांत प्रदेश नंबर वन पर आ गया है। Jaipur News

    महंगी बिजली, पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल पर वैट , युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी के साथ प्रदेश के हर वर्ग को कुंठित कर चोट पहुंचाने का कार्य किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में अब परिवर्तन की लहर चल चुकी है। प्रदेश की जनता अब संकल्प ले चुकी है कि इस तुष्टिकरण और जनविरोधी सरकार को सदा के लिए सत्ता से उखाड़ फेंकना है। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Welfare Works: ये शख्स रेलवे सुरक्षा के साथ-साथ इंसानियत भी रख रहे सुरक्षित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here