हमसे जुड़े

Follow us

18 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home देश Haryana Prope...

    Haryana Property Tax: हरियाणा वालों हो जाओ सावधान, प्रॉपर्टी टैक्स और किराया नहीं चुकाया तो होगी ये बड़ी कार्रवाई

    Haryana Property Tax
    Haryana Property Tax: हरियाणा वालों हो जाओ सावधान, प्रॉपर्टी टैक्स और किराया नहीं चुकाया तो होगी ये बड़ी कार्रवाई

    Haryana Property Tax:  (सच कहूँ/संगीता रानी)। भूना। नगर पालिका भूना ने प्रॉपर्टी टैक्स बकाया रखने वालों और किराया न देने वाले दुकानदारों को दो दिन का अंतिम मौका दिया है। इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लिया गया है। जानकारी नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने दी।

    Haryana: मुख्यमंत्री के आदेशो की डेडलाइन भी गुजरी, नहीं भरे गए अभी तक शहर की सड़कों के गड्ढे

    सचिव ने बताया कि जिन लोगों ने अब तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है, उनकी संपत्तियां अटैच की जाएंगी। बार-बार नोटिस देने के बावजूद टैक्स नहीं चुकाने वालों पर अब कानूनन कार्रवाई होगी। इससे पालिका की आय में सुधार होगा। Haryana Property Tax

    पालिका की 39 दुकानों के किरायेदारों पर भी महीनों से किराया न चुकाने का आरोप है। सचिव के अनुसार, यदि 48 घंटे में किराया नहीं जमा हुआ तो दुकानें सील कर दी जाएंगी। इससे पालिका को हो रहे आर्थिक नुकसान को रोका जाएगा। पालिका ने बकाया वसूली के लिए विशेष टीम बनाई है। टीम को निर्देश दिए गए हैं कि किसी को भी ढील न दी जाए। तय समय में कार्रवाई पूरी की जाए। पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर टैक्स और किराया जमा करें। इससे शहर की सुविधाएं बेहतर ढंग से चल सकेगी।