हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Haryana-Punja...

    Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब वालों हो जाओ सावधान, इस रात से होने वाली है झमाझम बारिश

    Haryana-Punjab Weather News
    Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब वालों हो जाओ सावधान, इस रात से होने वाली है झमाझम बारिश

    Haryana-Punjab Weather News: हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। उत्तर भारत में रात्रि के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने के बावजूद भी सुबह में रात के वक्त ठंड अभी बनी हुई है। हालांकि दिन के वक्त धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। जिसकी वजह से दिन के वक्त ठंड का एहसास कम हो रहा है। आईएमडी ने दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी संभावना जताई है। पहला 29 जनवरी की रात को सक्रिय होगा। यह ज्यादा असरदायक नहीं होगा। लेकिन 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ मौसम में जबरदस्त परिवर्तन लेकर आएगा। इसका असर हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस दौरान 3 से 5 फरवरी के बीच बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जो 4 से 5 दिनों में कम होगा। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मौसम की गतिविधि की तीव्रता और पैमाने पर अभी बताना जल्दीबाजी होगी। लेकिन यह एक मजबूत मौसम प्रणाली होगी। जिसका असर अगले सप्ताह दिखाई देगा। विभाग के अनुसार बारिश के बाद एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी। जिससे रात्रि के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी

    2 से 4 फरवरी तक राजस्थान में होगी बारिश | Haryana-Punjab Weather News

    विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पिछले 48 घंटो में तापमान में 2-4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना व अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के कुछ भागों में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 2 से 4 फरवरी के दौरान सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर, कोटा,अजमेर,जयपुर,भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here