हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विधानसभा चुना...

    विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता कांग्रेस का सूपड़ा करेगी साफ: प्रीति जौहर

    Yamunanagar News
    Khizrabad News: इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की टीम समेत गांव की सैंकड़ों महिलाए उपस्थित रही।

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर ने कहा कि कांग्रेस की कुटिलता को जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। प्रीति जौहर ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास और जनता की सेवा करने का कोई विजन नहीं है, कांग्रेस सिर्फ झूठ और छल-कपट की राजनीति के सहारे सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही है, जिसे जनता कभी पूरा नहीं होने देगी।प्रीति जौहर जगाधरी विधानसभा के गांव देवधर में जगाधरी से भाजपा प्रत्याशी कंवर पाल के समर्थन में जनसंपर्क कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित कर रही थी। Yamunanagar News

    इस दौरान उन्होंने कहा की हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश की जनता के साथ-साथ महिला शक्ति में जोश दिखाई दे रहा है, उससे लगता है कि अब हरियाणा की मातृ शक्ति ने तय कर लिया है की हरियाणा में कमल खिलाना है और तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनानी है। कांग्रेस पार्टी व अन्य विपक्षी दलों के केवल खोखले वादे है। जहां-जहां कांग्रेस शासित प्रदेश हैं वहां विकास की गाड़ी ठप पड़ी है। और जहां-जहां भाजपा की सरकार है और रफ्तार के साथ विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेंकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जिसके सार्थक परिणाम आज सामने आ रहे है। कांग्रेस पार्टी सहित सभी विपक्षी दल भाजपा के विकास कार्यों को देखकर बौखला गए हैं और लोगों में तरह-तरह की भ्रान्तियां फैला रहे हैं। Yamunanagar News

    लेकिन जनता कांग्रेस व विपक्षी दलों की झूठ को अच्छी तरह समझ चुकी है और जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली हैं। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभालते ही महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए ।75 वर्षों के बाद भाजपा सरकार में महिलाओं को जल, थल, नभ और अंतरिक्ष सहित सभी क्षेत्रों के महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होते देखा जा रहा है। इक्कीसवीं सदी महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए किए गए विचारशील सुधारों का पड़ाव है। महिलाओं के जीवन में भाजपा सरकार में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं। जैसे 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण, 30.64 करोड़ मुद्रा लोन के वितरण और उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे वाली 10.1 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध होना है। Yamunanagar News

    प्रजनन अधिकारों पर भी अब खुलकर चर्चा हो रही है। हालिया बजट घोषणाओं के अनुसार 36 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया गया है। यह सभी सामाजिक वर्गों की महिलाओं के प्रति मोदी जी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरती से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ मुहिम की शुरुआत की थी।जिसके सार्थक परिणाम आज प्रदेश में दिखाई दे रहे है।

    जौहर ने कहा की भाजपा ने राजनीति में महिलाओं को सम्मान देने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाएं बड़ी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगी और पार्टी को तीसरी बार सत्ता में लाएंगी। Yamunanagar News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here