हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More

    Fatehabad: तेंदुआ आने की अफवाह से डरे लोग

    Pratap Nagar
    Pratap Nagar: अराईयावाला के श्मशान घाट और ताजेवाला की रिहायशी कॉलोनी के पास दिखी मादा तेंदुआ ग्रामीणों में दहशत

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad के साथ लगते गांव कारियां व नूरकी में देर रात तेंदुआ (Leopard) आने की अफवाह आग की तरह फैल गई। जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और कारियां के गुरूद्वारा साहिब से इसको लेकर मुनादी करवाकर लोगों को सतर्क भी कर दिया गया। रात भर ग्रार्मीण सोए नहीं। सुबह लोगों ने गांव के जोहड़ के पास कीचड़ में किसी बड़े जानवर के पंजों के निशान भी देखे हैं।

    लेकिन इस घटनाक्रम की सूचना वन्य जीव विभाग को नहीं दी गई। जब वन्य जीव विभाग के अधिकारी दलजीत सिंह से जानकारी ली गई और उन्हें निशान दिखाए गए तो उन्होंने बताया कि यह निशान किसी जर्मन शेफर्ड या अन्य प्रजाति के कुत्ते के पंजों के प्रतीत हो रहे हैं। इसके बाद जब आसपास पड़ताल की तो एक लेबराडोर कुत्ता कीचड़ से लथपथ मिला। माना जा रहा है कि पंजे के निशान इसी कुत्ते के हैं। Fatehabad

    पता चला है कि बीती सायं कारियां में जोहड़ के पास धान लगाने आए प्रवासी मजदूरों के बच्चों ने जोहड़ के पास किसी बड़े सफेद जानवर को देखा तो उन्होंने तेंदुआ देखने की बात कही थी। जिसके बाद गांव में तेंदुआ आने की अफवाह फैल गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर तेंदुआ आने की जानकारियां साझा करनी शुरू कर दी और यहां तक कि गुरूघर से मुनादि तक करवा दी गई। Fatehabad

    गौरतलब है कि पिछले साल 16 मार्च को फतेहाबाद के साथ लगते गांव कुकड़ांवाली में एक घर के बाड़े में तेंदुआ घुस आया था। तेंदुआ यहां बाड़े में रातभर छिपा रहा। तड़के जब घर के लोग पशुओं को चारा खिलाने के लिए जागे तो उन्होंने बाड़े में तूड़ी के कमरे में तेंदुआ जैसा जानवर देखा तो वन्य जीव विभाग को सूचना दी थी। फिर 6 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद हिसार, रोहतक, फतेहाबाद की टीमों ने तेंदुए पर काबू पाया था। इस दौरान एक युवक को पंजा मारकर घायल कर दिया था। तब ऐसा माना गया था कि यह तेंदुआ शिवालिक की पहाड़ियों से यहां घग्घर के रास्ते पहुंचा होगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here