हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा के प्रत...

    भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास एवं समर्थन प्रदेश में पार्टी की प्रचंड जीत तय करेगा: देवेन्द्र कौशिक

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास एवं समर्थन प्रदेश में पार्टी की प्रचंड जीत तय करेगा: देवेन्द्र कौशिक

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: गन्नौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कौशिक ने कहा कि उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को विकास के रास्ते पर ले जा रही है। जिससे हर वर्ग आज भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। उन्होंने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज देश के उज्जवल भविष्य को आगे बढ़ाने का जो बीड़ा उठाया है उसी तरह अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रदेश को आगे बढ़ाने में अग्रसर हैं। Kharkhoda News

    देवेन्द्र कौशिक ने रविवार को राजलू गढ़ी में गरीब दास भवन, अहीर माजरा में जनरल चौपाल, बिलंदपुर में जनरल चौपाल, अटावल में जनरल चौपाल, बल्ली कुतबपुर में जनरल चौपाल व सरडाना में कश्यप चौपाल में आयोजित जनसभाओं में शिरकत की और गन्नौर में अधिक से अधिक मतदान कर कमल खिलाने की अपील की। देवेन्द्र कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के प्रति लोगों का विश्वास एवं समर्थन प्रदेश में पार्टी की प्रचंड जीत तय करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति कर रही है। कांग्रेस घोषणापत्र द्वारा लोगों को बहकाने का प्रयास कर रही है।

    उन्होंने कहा कि पहले सरकारों में नौकरियों में भ्रष्टाचार होता था, लेकिन भाजपा की सरकार में बिना खर्ची, बिना पर्ची के युवाओं को नौकरियां दी गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवा वर्ग के हितों में काम किया है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर भाजपा सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई जिनका जनता को पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आने वाली 5 अक्तूबर को हलके के विकास के लिए भाजपा को मतदान करें। गन्नौर में कमल खिला तो हलके में चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, आजाद नेहरा व प्रिंस धनवाल सहित अन्य मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– विदेश भेजने के नाम पर 9 लाख ठगी का आरोपी धरा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here