हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश Holi 2024: ने...

    Holi 2024: नेह रंग में रंगे जन-जन के भजन लाल

    Bhajan Lal Sharma CM
    Holi 2024: नेह रंग में रंगे जन-जन के भजन लाल

    Holi 2024: जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने होली के पर्व पर एक बार फिर खुद को आमजन का मुख्यमंत्री साबित करते हुए उनके साथ घंटों होली खेलकर रंगों के इस त्योहार को और आनन्दमय बना दिया। रंग, लोकगीत और लोकनृत्यों के इस धमाल में प्रदेश में बरसों बाद ऐसा दृश्य दिखा जिसमें किसी मुख्यमंत्री ने आमजन को खुलकर गले लगाया और गुलाल-अबीर-पुष्प से होली खेली। इससे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आमजन से होली मिलन कार्यक्रम एक औपचारिक कार्यक्रम न रहकर एक ऐसा आयोजन बन गया जिसमें सारी औपचारिक मन बाधाएं टूट गईं और सब स्नेह रंग में एकाकार हो गए। Bhajan Lal Sharma CM

    जनता संग होली का आयोजन मुख्यमंत्री निवास पर किया गया था। इस अवसर पर कृष्ण और राधा की बृज होली और लट्ठमार होली भी दिखाई दी। मुख्यमंत्री लगातार चार घंटे तक सपत्नीक जनता के बीच रहे। इस दौरान भगवान कृष्ण और श्रीराम के भजनों पर लोग झूमे और मुख्यमंत्री उनका उत्साहवर्धन करते रहे। Bhajan Lal Sharma CM

    मुख्यमंत्री ने लोगों का मुंह मीठा कराया और उन्हें जलपान कराया। सीएमआर में ब्रज के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से मानो ब्रज को साकार कर दिया था। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अनेक विधायक एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद हर कोई मुख्यमंत्री भजनलाल के सहज अंदाज की मुक्तकंठ से सराहना कर रहा था। Bhajan Lal Sharma CM

    Lok Sabha Election 2024: बाड़मेर-जैसलमेर के कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष व सीएम से की…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here