हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home कारोबार आठ माह के निच...

    आठ माह के निचले स्तर पर टिके रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

    Petrol and Diesel

    Petrol Price | डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं

    नई दिल्ली (एजेंसी)। (Petrol Price )पेट्रोल के दाम लगातार चार दिन और डीजल के लगातार छह दिन गिरने के बाद बुधवार को आठ महीने के निचले स्तर पर टिके रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 71.44 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। यह 05 जुलाई 2019 के बाद का इसका निचला स्तर है।

    • डीजल भी 64.03 रुपये प्रति लीटर बिका जो पिछले साल 28 जून के बाद का निचला स्तर है।
    • कोलकाता में पेट्रोल 74.11 रुपये, मुंबई में 77.13 रुपये और चेन्नई में 74.23 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
    • डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
    • एक लीटर डीजल कोलकाता में 66.36 रुपये का, मुंबई में 67.05 रुपये का और चेन्नई में 67.57 रुपये का बिका।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।