14 दिनों में 12वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol, Diesel, Price, Increased, Today

मुंबई में पेट्रोल 118 रुपये के पार पहुंचा

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में सोमवार को फिर बढ़ोत्तरी कर दी। बीते 14 दिनों में तेल कंपनियां ने 12वें दिन र्इंधन के दाम बढ़ाए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 40-40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 95.07 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है। वहीं, मुंबई में आज हुई वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 118.83 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 103.07 रुपये प्रति लीटर पर है।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। वैश्विक स्तर पर भले ही कच्चे तेल के दाम 100 डालर प्रति बैरल के करीब आ गए हैं लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल जारी है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च 2022 से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने 24 मार्च और 01 अप्रैल को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.20 प्रतिशत से बढ़कर 104.60 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 99.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

   महानगर               पेट्रोल               डीजल 

  • दिल्ली                103.81               95.07
  • कोलकाता            113.45               98.22
  • मुंबई                 118.83               103.07
  • चेन्नई                  109.34               99.42

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।