पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े

Petrol Diesel Price

नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम सोमवार को लगातार दूसरे दिन बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। देश के चार महानगरों में आज दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम 28 पैसे तक बढ़ गये। गत 04 मई से अब तक 20 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 15 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.91 रुपये तथा डीजल 5.49 रुपये महंगा हो चुका है। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 28 पैसे बढ़कर 95.31 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल दिल्ली में 27 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 86.22 रुपये प्रति लीटर हो गई।

मुंबई में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ। वहां एक लीटर पेट्रोल 101.52 रुपये और एक लीटर डीजल 93.58 रुपये का बिका। कोलकाता में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 95.28 रुपये और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 89.07 रुपये प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे और डीजल की 26 पैसे बढ़ी। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.71 रुपये और एक लीटर डीजल 90.92 रुपये का मिला। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

     शहर                         पेट्रोल                        डीजल 

  • दिल्ली                      95.31                     86.22
  • मुंबई                       101.52                   93.58
  • चेन्नई                     96.71                     90.92
  • कोलकाता                 95.28                     89.07

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।