हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल आम आदमी की पहुंच से बाहर, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दाम

    Petrol-Diesel Prices

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन के ठहराव के बाद एक बार फिर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल आज 27 पैसे तक और डीजल 30 पैसे तक महंगा हुआ। इससे मुंबई में पेट्रोल 101 रुपये और डीजल 93 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 100.98 रुपये और डीजल 30 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 92.99 रुपये प्रति लीटर बिका। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 27 पैसे और डीजल की 28 पैसे बढ़ी। यहां एक लीटर पेट्रोल 94.76 रुपये और एक लीटर डीजल 85.66 रुपये का हो गया।

    गत 04 मई से अब तक 18 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 14 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.36 रुपये तथा डीजल 4.93 रुपये महंगा हो चुका है। कोलकाता में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 94.76 रुपये और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 88.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे और डीजल की 26 पैसे बढ़ी। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.23 रुपये और एक लीटर डीजल 90.38 रुपये का मिला। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    • देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
         शहर                   पेट्रोल                      डीजल 
    • दिल्ली————— 94.76—————— 85.66
    • मुंबई-—————100.98—————— 92.99
    • चेन्नई—————-96.23-—————-90.38
    • कोलकाता————94.76—————-—88.51

    हरियाणा के किस जिले में कितने दाम (4 June)

    शहर पेट्रोल प्रति लीटर  डीजल प्रति लीटर
    अंबाला 92.18 85.87
    भिवानी 93.30 87.10
    चरखी दादरी 93.16 86.76
    फरीदाबाद 92.88 86.51
    फतेहाबाद 93.18 86.78
    गुरुग्राम 92.33 86.01
    हिसार 92.48 86.13
    झज्जर 92.51 86.18
    जीन्द 92.38 86.03
    कैथल 92.85 86.49
    करनाल 92.08 85.76
    कुरुक्षेत्र 92.01 85.71
    महेन्द्रगढ़ 92.47 86.14
    मेवात 92.26 85.95
    पलवल 92.96 86.59
    पंचकूला 92.31 85.99
    पानीपत 92.07 85.75
    रेवाड़ी 92.15 85.85
    रोहतक 92.61 86.25
    सरसा 93.45 87.03
    सोनीपत 92.48 86.13
    यमुनानगर 92.43 86.10

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।