हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल और डी...

    पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार आठवें दिन तेजी

    Petrol and diesel prices rise for the eighth consecutive day

    नयी दिल्ली l अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई तेजी के कारण घरेलू बाजार में लगातार आठवें दिन आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर चढ़ कर 89.29 रुपये पर चला गया। डीजल भी 35 पैसे का छलांग लगा कर 79.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर चल रहे हैं

    नया साल पेट्रोलियम ईंधनों के लिए अच्छा नहीं रहा है। जनवरी और फरवरी में अब तक कुल मिलाकर 20 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 05.48 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ ही डीजल की कीमत भी रिकार्ड बनाने की राह पर अग्रसर है। नए साल में 20 दिनों के दौरान ही डीजल 05.83 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

    देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस तरह है।

    शहर का नाम          पेट्रोल रुपये/लीटर            डीजल रुपये/लीटर

    दिल्ली                    89.29                         79.70

    मुंबई                      95.75                         86.72

    चेन्नै                      91.45                         84.77

    कोलकाता                 90.54                         83.29

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।