हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल और महंगे

    Petrol Diesel Price

    दिल्ली में पेट्रोल 91 रुपए के पार

    नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर तीन दिनों के टिकाव के बाद शनिवार को फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे बढ़कर 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 15 पैसे चढ़कर 81.47 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में शुक्रवार को नरमी रही। अगले सप्ताह ओपेक प्लस देशों की बैठक होने वाली है, जिसमे तेल उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। अभी लंदन ब्रेंट क्रूड 66 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।

    तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल में 24 पैसे और डीजल में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर चल रहे हैं। कुछ शहरों में तो यह 100 रुपए के स्तर को भी पार कर चुका है। नया साल पेट्रोलियम र्इंधनों के लिए अच्छा नहीं रहा है। जनवरी और फरवरी में अब तक कुल मिलाकर 26 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह07.26 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ ही डीजल की कीमत भी रिकार्ड बनाने की राह पर अग्रसर है। नए साल में 26 दिनों के दौरान ही डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। देश के चार महानगरों में पेट्रोल/डीजल की कीमत इस प्रकार है :-

        शहर                         पेट्रोल                         डीजल

    • दिल्ली                     91.17                       81.47
    • मुंबई                       97.57                       88.60
    • चेन्नई                     93.20                       86.53
    • कोलकाता                  91.35                       84.35

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।