हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पैट्रोल-डीजल ...

    पैट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग बेहाल, आज फिर बढ़े दाम

    Petrol, Diesel, Price, Increased, Today

    नई दिल्ली (सच कहूँ)Edited By Vijay Sharma। पैट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें लगातार आसमान छूती जा रही हैं। एक दिन की राहत के बाद तेल कंपनियों ने पैट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में डीजल 11 पैसे और पैट्रोल 13 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में आज पैट्रोल की कीमत बढ़कर 81 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। डीजल भी 73.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

    पैट्रोल के दाम

    देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पैट्रोल की कीमत 81 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 88.39 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 82.87 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 81.59 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 82.05 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में यह 84.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

    शहर पैट्रोल की कीमतें (रुपए में)

    • दिल्ली 81.00
    • मुंबई 88.39
    • कोलकाता 82.87
    • हरियाणा 81.59
    • हिमाचल प्रदेश 82.05
    • चेन्नई 84.19

    डीजल की कीमते

    वहीं, डीजल की बात करें, तो दिल्ली में यह 73.08 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 77.58 रुपए, कोलकाता में 74.93 रुपए, हरियाणा में 74.05 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 73.37 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 77.25 रुपए प्रति लीटर डीजल मिल रहा है।

    शहर डीजल की कीमतें (रुपए में)

    • दिल्ली 73.08
    • मुंबई 77.58
    • कोलकाता 74.93
    • हरियाणा 74.05
    • हिमाचल प्रदेश 73.37
    • चेन्नई 77.25

    पंजाब में पैट्रोल की कीमतें

    वहीं पंजाब की बात करें तो यहां जालंधर में आज पैट्रोल 86.31 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करे तो अमृतसर में पैट्रोल 86.88 रुपए, लुधियाना में 86.74 रुपए और पटियाला में 86.68 रुपए के दाम पर बिक रहा है।

    शहर पैट्रोल की कीमतें (रुपए में)

    • जालंधर 86.31
    • अमृतसर 86.88
    • लुधियाना 86.74
    • पटियाला 86.68

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।