हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल के दाम नये शिखर पर

    Petrol-Diesel

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के दाम शनिवार को लगातार सातवें दिन बढ़ते हुए नए शिखर पर पहुँच गए। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 16-16 पैसे बढ़कर क्रमश: 78.68 रुपये, 81.60 रुपये और 86.09 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया।

    यह दिल्ली और कोलकाता में इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। मुंबई में भी यह 86.24 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर के काफी करीब है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 17 पैसे चढ़कर 81.75 रुपये प्रति डॉलर पर पहुँच गये। यह यहाँ भी इसका रिकॉर्ड स्तर है।

    डीजल के दाम चारों महानगरों में लगातार नये रिकॉर्ड बना रहे हैं। दिल्ली और कोलकाता में यह 21-21 पैसे बढ़कर 70.42 रुपये और 73.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। मुंबई में डीजल 22 पैसे और चेन्नई में 23 पैसे महँगा होकर क्रमश: 74.76 रुपये और 74.41 रुपये प्रति लीटर बिका।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।