हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home कारोबार श्रीगंगानगर म...

    श्रीगंगानगर में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर

    Petrol and Diesel

    नई दिल्ली (एजेंसी)। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ा दिये, जिससे राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 109 रुपये 97 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं डीजल 102 रुपये 35 पैसे प्रति लीटर हो गया। वहीं दिल्ली में इसकी कीमत 99 रुपये और चेन्नई में सौ रुपये प्रति लीटर के करीब पहुँच गई है। इससे पहले सोमवार को मूल्यों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। देश के चार बड़े महानगरों में मंगलवार को पेट्रोल 35 पैसे तक और डीजल 30 पैसे तक महँगा हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 98.81 रुपये और डीजल की कीमत 28 पैसे बढ़कर 89.18 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई।

    दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल का मूल्य 4.58 रुपये और डीजल की कीमत 4.03 रुपये बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महँगा हुआ था। मुंबई में पेट्रोल का दाम 34 पैसे और डीजल का मूल्य 30 पैसे बढ़ा। वहाँ एक लीटर पेट्रोल अब 104.90 रुपये और डीजल 96.72 रुपये का हो गया है जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल 31-31 पैसे महँगा होकर क्रमश: 99.80 रुपये और 98.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। डीजल की कीमत चेन्नई में 26 पैसे बढ़कर 93.72 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 28 पैसे बढ़कर 92.03 रुपये प्रति लीटर हो गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
          शहर                              पेट्रोल                               डीजल 
    • दिल्ली                         98.81                         89.18
    • मुंबई                         104.90                         96.72
    • चेन्नई                         99.80                         93.72
    • कोलकाता                     98.64                         92.03
    शहर पेट्रोल प्रति लीटर डीजल प्रति लीटर
    अजमेर 105.47 98.47
    अलवर 106.09 98.77
    बांसवाड़ा 107.06 99.69
    बारन 105.79 98.5
    बाड़मेर 107.15 99.77
    भरतपुर 105.47 98.2
    भिलवाड़ा 106.31 99
    बीकानेर 107.35 99.95
    बुन्दी 105.47 98.21
    चितौड़गढ़ 105.45 98.21
    चुरू 107.6 100.18
    दौसा 106 98.68
    दौलपुर 105.92 98.62
    डूंगरपुर 107.38 99.98
    श्रीगंगानगर 109.97 102.35
    हनुमानगढ़ 109.41 101.84
    जयपुर 105.74 98.48
    जैसलमेर 107.07 99.71
    जालौर 107.66 100.24
    झालावाड़ 106.26 98.93
    झुंझनू 107.18 99.79
    जोधपुर 105.28 98.05
    करौली 106.59 99.23
    कोटा 105.05 97.82
    नागौर 106.4 99.07
    पाली 106.58 99.25
    प्रतापगढ़ 106.16 98.86
    राजसमंद 106.35 99.04
    सवाईमाधोपुर 106.77 99.39
    सीकर 106.43 99.1
    सिरोही 107.33 99.94
    टोंक 106.03 98.73
    उदयपुर 107.22 99.84

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।