हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home कारोबार लगातार तीसरे ...

    लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, मुंबई में 88 रुपये के पार

    Petrol Diesel Price

    नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन वृद्धि हुई और मुंबई में यह 22 महीने बाद 88 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गया। डीजल की कीमत लगातार 22वें दिन स्थिर रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन के अनुसार, मुंबई में पेट्रोल की कीमत आज 15 पैसे बढ़कर 88.02 रुपये प्रति लीटर हो गई। वाणिज्यिक नगरी में 18 अक्टूबर 2018 के बाद पहली बार पेट्रोल 88 रुपये प्रति लीटर से महँगा बिक रहा है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 16 पैसे बढ़कर 81.35 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया जो 22 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता में यह 15 पैसे महँगा होकर 82.87 रुपये और चेन्नई में 14 पैसे बढ़कर 84.40 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। डीजल की कीमत दिल्ली में 73.56 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। कोलकाता में इसका मूल्य 77.06 रुपये पर, चेन्नई में 78.86 रुपये पर और मुंबई में 80.11 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर बना रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।