हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा उधार तेल नहीं...

    उधार तेल नहीं डालने पर पेट्रोल पम्प करिंदे की हत्या, दूसरा घायल

    Petrol pump sachkahoon

    सिरसा l हरियाणा में सिरसा जिले के रानियां के अंतर्गत बचेर गांव में वीरवार देर रात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उधार में तेल न भरने पर एक पेट्रोल पम्प (Petrol Pump) कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी और दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।
    पुलिस के अनुसार घटना बालाजी पेट्रो केयर पर हुई। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज निवासी पंकज यादव के रूप में की गई है।

    इस घटना में उसका साथी अनिल कुमार हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये युवक रात 10 बजे पेट्रोल पंप (Petrol Pump) बंद कर खाना खाने के लिए कमरे में गए। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पेट्रोल पम्प पर आये और उधार में पेट्रोल भरने की जिद्द करने लगे। पम्प कर्मियों ने तेल डालने से मना कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर फायरिंग कर दी। पंकज के सीने में और बचाव करने आये अनिल के हाथ में गोली लगी।

    हमलावर राजस्थान के कुलचंद्र की तरफ फरार हो गये। दोनों घायलों को सिरसा नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गम्भीर हालत को देखते हुए इन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अग्रोहा पहुंचने पर पंकज की मौत हो गई। पुलिस ने अनिल के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

    पेट्रोल पम्प (Petrol Pump) मालिक गगनदीप ने बताया कि तीनों युवक गांव के ही रहने वाले हैं। हमलावरों की पहचान सतबीर उर्फ सत्या, मनीष और एक अन्य के तौर पर हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here