हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More

    Petrol Pump Robbery: पेट्रोल पंप सेल्समैन से मारपीट कर लूटी नकदी, मामला दर्ज

    Rohtak News
    सांकेतिक फोटो

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज़)। Petrol Pump Robbery: कलानौर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर नकदी छीनने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस के अनुसार कलानौर स्थित पेट्रोप पंप पर तैनात सेल्समैन रोहित ने बताया कि आज सुबह दो युवक मोटरसाइकिल लेकर पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए पहुंचे और दो सौ रुपए का तेल मोटरसाइकिल में डलवा लिया।

    जब सेल्समैन ने युवकों से पेट्रोल के पैसे मांगे तो दोनो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और इसी दौरान एक युवक ने उसकी जेब से 13 हजार रुपए निकाल लिए और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दोनो युवक मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी है। Rohtak News

    यह भी पढ़ें:– Plastic Factory Fire: प्लास्टिक के उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच श्रमिकों का किया रेस्क्यू