हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान खेत में विवाद...

    खेत में विवाद के दौरान मारपीट, मामला दर्ज

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़। टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव साबुआना में खेत में निर्माण कार्य के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। टिब्बी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश (60) पुत्र मुखराम निवासी साबुआना ने थाना में रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया कि उसका खेत 3 केएचआर में स्थित है, जहां सरकारी पक्के खाले (नाले) का निर्माण कार्य चल रहा था। नौ अप्रैल को निर्माण के दौरान खाले के पास करीब 4 फीट जगह पर उसने दूसरी ओर से मिट्टी डाल दी। Hanumangarh News

    इसी बात को लेकर मोहनलाल नामक व्यक्ति मौके पर आया और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से ओमप्रकाश के पैर पर वार कर मारपीट की। घटना के दौरान पास में काम कर रहे मजदूर करतारो पत्नी हरनाम सिंह व अन्य ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। घटना में ओमप्रकाश के दाहिने कुल्हे पर चोट लगने से खून निकलने की बात सामने आई है। पुलिस ने रिपोर्ट व चोटों के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल मानाराम के सुपुर्द की गई है।

    वृद्ध दंपती से मारपीट व प्रताड़ना का आरोप | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़। भादरा क्षेत्र के गांव मलखेड़ा की 71 वर्षीय वृद्ध महिला बिमला देवी पत्नी ओमप्रकाश की ओर से अपने ही पुत्र व पुत्रवधू के खिलाफ आरोप लगाते हुए परिवाद पेश किया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट भादरा के आदेश पर भिरानी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परिवाद के अनुसार बिमला देवी और उनके पति ओमप्रकाश दोनों वृद्ध व बीमार हैं। आरोप है कि उनका पुत्र रमेश कुमार और पुत्रवधू दर्शना उन्हें आए दिन परेशान करते हैं, भोजन नहीं देते और घर में एक कोने में बंद रखते हैं।

    पड़ोसियों को भी मिलने नहीं दिया जाता। परिवाद में बताया गया कि 30 नवंबर 2025 को दर्शना ने बिमला देवी के करीब पांच तोले आभूषण छीन लिए और मारपीट कर उन्हें व उनके पति को कमरे में बंद कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने उन्हें छुड़वाया, लेकिन उसी रात आरोपियों ने दंपती को घर से निकाल दिया। इसके बाद से दोनों किराये के मकान में रह रहे हैं। आगे आरोप है कि 16 मार्च 2026 की रात आरोपी उनके किराये के मकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राजमोहन को सौंपी है। Hanumangarh News