हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ गुरदासपुर में...

    गुरदासपुर में PIA लिखा जहाज जैसा पाकिस्तानी गुब्बारा मिला

    PIA Pakistani Balloon

    गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर सैक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को पाकिस्तान से आया एक हवाई जहाज की शक्ल जैसा गुबारा बरामद किया है। बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि आज सुबह पाकिस्तान की तरफ से एक जहाज की शक्ल जैसा गुबारा आता दिखाई देने पर सुरक्षा बल के जवान सतर्क हो गए। उन्होने कहा कि यह गुबारा भारत पाकिस्तान सीमा पर बसे गांव मददेपुर में किसान महिन्द्र सिंह के खेत में आ कर गिरा।

    सीमा सुरक्षा बल के जवान तुरंत मोके पर पहुंचे और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जोशी ने बताया कि गुब्बारे पर पीआईए लिखा था। जिस जगह से यह पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है वह जगह हमारी चौतरा पोस्ट के पास है। उन्होंने बताया कि जांच करने पर किसी तरह की आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here