हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सोशल मीडिया प...

    सोशल मीडिया पर करोगे ये काम तो पकड़ लेगी पुलिस!

    Hanumangarh News
    सोशल मीडिया पर करोगे ये काम तो पकड़ लेगी पुलिस!

    पीलीबंगा थाना पुलिस ने युवक को शांतिभंग की आशंका में किया गिरफ्तार

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सोशल मीडिया पर हथियारों सहित फोटो अपलोड कर भय कारित करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पीलीबंगा थाना पुलिस ने उक्त युवक को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। पीलीबंगा पुलिस थाना प्रभारी भूपसिंह सहारण ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में संगठित अपराधियों एवं अपराधिक गैंग्स के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। Hanumangarh News

    इस अभियान की निरंतरता में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो लगाकर पोस्ट कर आमजन में भय कारित करने वाले युवक मुकेश (22) पुत्र प्रभुराम ओड निवासी ढाणी चक 25 पीबीएन रोही रामपुरा को दस्तयाब कर शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर पाबंद करवाया गया। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में एएसआई रामेश्वर लाल, कांस्टेबल राकेश रमाणा व संदीप शामिल रहे। Hanumangarh News

    Jaipur Fire, 5 burnt Alive: आग में 3 बच्चों सहित 5 जिंदा जले! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here