हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    ‘कटप्पा’ से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद, कारागार रवाना

    Kairana Crime News
    Kairana Crime News: 'कटप्पा' से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद, कारागार रवाना

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान भूरा-मायापुर राजबाहे पर स्थित जगनपुर पुलिया के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता शहनवाज उर्फ शाहरुख उर्फ ‘कटप्पा’ निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा के तहत अभियोग पंजीकृत करके उसे जेल भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें:– Telangana Weather News: तेलंगाना में अगले 24 घंटों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना