हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पीयूष गोयल दे...

    पीयूष गोयल देखेंगे पासवान के मंत्रालय का कामकाज

    Piyush Goyal

    नयी दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल को राम विलास पासवान के निधन के बाद उनके मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर गोयल को खाद्य,आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। पासवान का कल रात निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। केन्द्रीय मंत्री कुछ दिनों से राजधानी के एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती थे। पासवान का हाल में दिल का ऑपरेशन हुआ था। इससे पहले उनका कई बीमारियों का विदेशों से उपचार चल रहा था।

    पासवान 1969 में युवावस्था में ही बिहार विधानसभा के लिए चुन लिए गए थे। राजनीति में आने से पहले उनका बिहार पुलिस सेवा में उपाधीक्षक पद पर चयन भी हो गया था। लेकिन पुलिस की नाैकरी के बजाय उन्होंने जनता की सेवा के लिए राजनीति को ही चुना। पासवान ने केन्द्र में रेल, इस्पात, कोयला, दूरसंचार तथा खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। वर्ष 2014 में वह केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार में खाद्य एवं उपभाेक्ता मामलों के मंत्री बनाए गए थे और तब से वह लगातार इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।