हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल दिल्ली राज्य ...

    दिल्ली राज्य पेंचक सिलात खेल प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल खरखौदा के खिलाड़ियों ने 2 पदक जीते।

    खरखोदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। छठी दिल्ली राज्य पेंचक सिलात खेल प्रतियोगिता जो कि द्वारका, दिल्ली मेंदिल्ली राज्य पेंचक सिलात खेल प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल खरखौदा के खिलाड़ियों ने 2 पदक जीते। छठी दिल्ली राज्य पेंचक सिलात खेल प्रतियोगिता जो कि द्वारका, दिल्ली में आयोजित हुई जिसमें प्रताप स्कूल खरखौदा के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक सहित कुल 2 पदक जीतकर प्रताप स्कूल खरखौदा व अपने माता पिता का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों में जूनियर वर्ग में वैभव दहिया 71 किग्रा ने स्वर्ण पदक व सीनियर वर्ग में हर्ष फोगाट ने 80 किग्रा में रजत पदक प्राप्त किया।

    यह भी पढ़ें:– कोरोना वायरस के खिलाफ महायुद्ध का आगाज

    पदक विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय प्रागंण में द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल, प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य व डॉ सुबोध दहिया ने फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। विजेता खिलाड़ियों को जीतने पर बधाई दी तथा भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय अपनी कठोर मेहनत, कुशल प्रशिक्षण, अपने माता पिता व प्रताप विद्यालय प्रबंधन समिति को दिया जिसकी देखरेख में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं। कोच जगमेन्द्र ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी इन खिलाड़ियों से पदक की पूरी-पूरी उम्मीद है। आयोजित हुई जिसमें प्रताप स्कूल खरखौदा के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक सहित कुल 2 पदक जीतकर प्रताप स्कूल खरखौदा व अपने माता पिता का नाम रोशन किया।

    पदक विजेता खिलाड़ियों में जूनियर वर्ग में वैभव दहिया 71 किग्रा ने स्वर्ण पदक व सीनियर वर्ग में हर्ष फोगाट ने 80 किग्रा में रजत पदक प्राप्त किया। पदक विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय प्रागंण में द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल, प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य व डॉ सुबोध दहिया ने फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। विजेता खिलाड़ियों को जीतने पर बधाई दी तथा भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय अपनी कठोर मेहनत, कुशल प्रशिक्षण, अपने माता पिता व प्रताप विद्यालय प्रबंधन समिति को दिया जिसकी देखरेख में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं। कोच जगमेन्द्र ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी इन खिलाड़ियों से पदक की पूरी-पूरी उम्मीद है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here