हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मीडियाकर्मियो...

    मीडियाकर्मियों को सस्ती दरों पर मिलेंगे प्लाट

    Plot, Media, Workers, Cheaper, Rates

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश की भाजपा सरकार मीडिया कर्मियों की हर समस्या के समाधान के लिए गंभीर है। सरकार ने हर जिले में दस लाख रुपए की लागत से मीडिया सेंटर की स्थापना की है। इसी प्रकार से सरकार ने मीडिया कर्मियों के लिए पेंशन व स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लागू की है। इससे मीडिया कर्मियों का मनोबल बढ़ा है।

    विधायक घनश्याम सर्राफ हांसी गेट स्थित चित्रकूट में जर्नलिस्ट क्लब भिवानी के प्रथम वार्षिक सभा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकार रामनिवास शर्मा को प्रथम देवव्रत वशिष्ठ स्मृति पुरस्कार 2018 से नवाजा गया। उन्हे शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर भिवानी में भी पै्रस क्लब भवन बनवाया जाएगा,

    जिसके लिए वे प्रयासरत हंै। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही मीडियाकर्मियों के आवास के लिए सस्ती दरों पर प्लाट की सुविधा मुहैया करवाएगी, जिसकी जल्द ही घोषणा होने वाली है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसे मजबूती प्रदान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के समक्ष आने वाली समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाएगा ताकि वे निर्भिकता के साथ अपनी लेखनी का प्रयोग समाज हित में कर सकेंं। उन्होंने कहा कि मीडिया ही समाज की बुराईयों को उजागर करता है, जिसे बाद में सरकार व प्रशासन दूर करते हैं।

    नगर परिषद प्रधान रण सिंह यादव ने पत्रकारों की हर समस्या का समाधान तत्परता से करवाने का अश्वासन दिया। इस मौके पर हरियाणा केश कला बोर्ड के चेयरमैन सुरेश सैन, जिला भाजपा महिला प्रधान बबीता तंवर, श्री भगवान वशिष्ठ, समाजसेवी नंदकिशोर अग्रवाल, अभिजीत लाल सिंह, शिव शर्मा, डॉ. मुरलीधर शास्त्री, डॉ. अनिल गौड़, संजय दुआ, पोलूशन कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ सुनील श्योराण, भाजपा मीडिया प्रभारी सोनू सैनी, सिलक राम, गोवर्धन आचार्य सहित के अलावा अनेक मीडिया कर्मी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।