हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home Fraud Alert गाय बेचने के ...

    गाय बेचने के नाम पर पलंबर से 1.11 लाख रुपये ठगे

    Gurugram News
    Gurugram News: गाय बेचने के नाम पर पलंबर से 1.11 लाख रुपये ठगे

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूूूज)। Gurugram News: साइबर अपराध मानेसर क्षेत्र में गाय बेचने के नाम पर जाल-साज से एक पलंबर से 1,11,140 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में फर्रुखनगर के गांव अलिमुदीनपुर निवासी संदीप कुमार (32) ने बताया कि वह गांव में प्लंबर का काम करता है। बीती 5 फरवरी को उसने फेसबुक पर एक रील देखी। फेसबुक आईडी सुरेन्द्र सिंह डेरी फार्म श्रीगंगानगर पर इसे अपलोड किया गया था। वीडियो देखकर उसने गाय खरीदने के इरादे से दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। जहां बात करने पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को डेरी फार्म का संचालक सत्यवान बताया। दोनों के बीच 37,500 रुपए में एक गाय की डील फाइनल हो गई। संदीप कुमार से ट्रांसपोर्ट खर्च के लिए दो हजार रुपए एडवांस मांगे गए। बाकी पेमेंट गाय पहुंचने पर देने को कहा गया। Gurugram News

    संदीप ने फोन-पे के जरिए दो हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद संदीप से फिर संपर्क किया गया और कहा कि गाय रास्ते में है और खर्चे के लिए दो हजार रुपए मांगे। संदीप ने यह राशि भी भेज दी। इस तरह संदीप से अलग-अलग बहाने से बनाते हुए बार-बार पैसे मांगने शुरू कर दिए। जालसाजों ने फोन-पे के माध्यम से संदीप से 27 ट्रांजेक्शन में 1,11,140 रुपए कराये। जब भी संदीप कुमार गाय भेजने की बात करता तो जाल-साज नया बहाना बनाकर और पैसे मांगता। संदीप के समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– वन्यजीव तस्करी मामले में छह दोषी करार, दो साल की जेल