हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Mansa Devi Mandir stampede: मनसा देवी मंदिर हादसे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

    Mansa Devi Mandir stampede

    Mansa Devi temple accident Update: हरिद्वार। रविवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में छह श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और चिकित्सा दल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। Mansa Devi Mandir stampede

    इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। जिन लोगों ने अपने स्वजन खोए हैं, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।”

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर दुःख जताते हुए कहा, “मनसा देवी मंदिर के रास्ते में भगदड़ की जानकारी अत्यंत दुखद है। इस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से गहरा आघात पहुंचा है। मैं दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करती हूं और घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा, “हरिद्वार में हुई इस हृदयविदारक घटना से अत्यंत दुःखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दें। राज्य सरकार पीड़ितों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रही है।” Mansa Devi Mandir stampede