हमसे जुड़े

Follow us

10.8 C
Chandigarh
Saturday, January 31, 2026
More
    Home देश पीएम मोदी ने ...

    पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    New Delhi
    New Delhi: पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि आज सबसे बड़ी समस्या देश की आर्थिक नीति, रक्षा नीति और विदेश नीति की है जिसे मोदी सरकार ने बर्बाद कर दिया है। गांधी ने संसद भवन परिसर में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुये सरकार पर तीखा हमला करते हुये कहा ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आर्थिक नीतियां पूरी तरह विफल हो गई है और उसने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। भारतीय अर्थव्यवस्था मर चुकी है। मोदी ने इसे खत्म कर दिया है। इस राज में अडानी-मोदी साझेदारी, नोटबंदी और त्रुटिपूर्ण जीएसटी, असफल असेम्बल इन इंडिया, एमएसएमई का सफाया, किसान कुचले गए हैं। मोदी ने भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है क्योंकि नौकरियाँ नहीं हैं। New Delhi

    उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी समस्या देश की आर्थिक नीति, रक्षा नीति और विदेश नीति है जिसे मोदी सरकार ने बर्बाद कर दिया है। मोदी इस देश को बर्बाद कर रहे हैं। वह सिर्फ एक ही व्यक्ति अडानी के लिए काम करते हैं। इन लोगों ने सारे के सारे छोटे कारोबार खत्म कर दिए हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था आज एक मृत अर्थव्यवस्था बन गयी है।
    उन्होंने एक अन्य सवाल पर कहा, ‘भारत एक मृत अर्थव्यवस्था है, क्या आप लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। पूरी दुनिया जानती है- भारत की इकॉनामी ‘डेड इकानामी है और भाजपा ने देश की इकॉनामी को खत्म किया है। क्यों खत्म किया है- अडानी की मदद करने को खत्म किया है। विदेश मंत्री भाषण देते हुए कहते हैं कि हमारी विदेश नीति बहुत ही शानदार है। एक तरफ अमेरिका, भारत को भला-बुरा कह रहा है तो दूसरी तरफ चीन हमारे पीछे पड़ा है। जब आप अपना डेलिगेशन दुनिया भर में भेजते हैं, तो कोई भी देश पाकिस्तान की निंदा नहीं करता।

    कांग्रेस नेता ने मोदी पर हमला करते हुये कहा कि ये देश को कैसे चला रहे हैं- इन्हें देश चलाना ही नहीं आता, पूरी तरह से भ्रमित हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में ट्रंप और चीन का नाम नहीं लेते। जिस पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने पहलगाम में हमला करवाया वह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ लंच कर रहे हैं और हमारी सरकार कह रही है कि हमें बड़ी सफलता मिली है। New Delhi

    उन्होंने कहा ‘आश्चर्य की बात यह है कि श्री ट्रंप ने 30-32 बार कहा है कि उन्होंने दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई को रुकवाया है। उन्होंने यह भी कहा है कि पांच विमान गिरे हैं और अब वो 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात बोल रहे हैं। बड़ा सवाल है कि श्री मोदी इन सवालों का जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं। नियंत्रण किसके हाथ में है यह बात समझने की है।

    यह भी पढ़ें:– छछरौली बिलासपुर रोड पर छछरौली में नियमों का ताक पर रखकर खुला शराब का ठेका