हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश पीएम मोदी ने ...

    पीएम मोदी ने हरियाणा चुनाव को लेकर कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

    Kurukshetra
    Kurukshetra पीएम मोदी ने हरियाणा चुनाव को लेकर कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

    PM Modi Kurukshetra Rally: कुरुक्षेत्र (देवी लाल बारना)। पीएम्र मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र से चुनावी शंखनाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के 23 उम्मीदवारों के समर्थन में रैली को संबोधित की। इसमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत, यमुनानगर, सोनीपत और कैथल की कुछ सीटें आती हैं। जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश की आर्थिक हालत का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में झूठे वादे करके सरकार बनाई थी। लेकिन अब सबकुछ महंगा कर दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि इस बार भाजपा सरकार के पहले 100 दिन बड़े फैसले के होंगे। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के मजबूत बनाने वाले होंगे। अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपए के नए काम शुरू करवा दिए हैं। वहीं रैली में पीएम मोदी ने कहा कि जनता आशीर्वाद से हरियाणा चुनाव में भाजपा तीसरी बार सरकार बन रही है।

    भाजपा को आशीर्वाद दीजिए

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आज हरियाणा के लोगों के बीच आया हूं, आप लोग इस गरीब के बेटे(हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी) को आशीर्वाद दीजिए, भाजपा को आशीर्वाद दीजिए। हमारे हरियाणा के लोग जुबान के बड़े पक्के होते हैं। एक बार जो वादा कर दिया, वो कर दिया। भाजपा ने भी हरियाणा से यही सीखा है और मैंने तो हरियाणा की रोटी खाई है। भाजपा जो कहती है, वो करके जरूर दिखाती है।

    मुख्यमंत्री सैनी की जमकर की तारीफ

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा का जो भी व्यक्ति मिलेगा वो कहता है कि हमारे मुख्यमंत्री तो विनम्रता के संबंध में हमारे हरियाणा का गौरव बढ़ा देते हैं। उनका व्यक्तित्व बहुत सहज है। पिछड़े समाज से निकलकर यहां इस बड़े पद पर पहुंचना और इस पद पर भी नम्रता के साथ जीना बहुत बड़ी उपलब्धि है। भाजपा के कार्यकर्ता के नाते मुझे हरियाणा में अनेक वर्षों तक काम करने का अवसर मिला है। मेरे यहां बहुत सारे पुराने साथी बैठे हैं, जब में मुख्यमंत्री की तारीफ सुनता हूं तो गर्व से भर जाता हूं। इनका विजन और इनकी लगन बड़े-बड़ों से भी कहीं बड़ी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here