हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश पीएम मोदी करग...

    पीएम मोदी करगिल पहुंचे, सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दीपावली

    pm modi

    करगिल (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) लगातार नौवीं बार दीपोत्सव पर जवानों के संग दीपावली मनाने के लिए सोमवार को करगिल पहुंच गए हैं। मोदी यहां सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाकर उनका मनोबल ऊंचा करेंगे। मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद हर साल दीपावली के अवसर पर सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं। मोदी सेना के जवानों के साथ पिछले आठ साल से दीपावली का पर्व मनाते आ रहे हैं। इस बार भी अपनी परंपरा को आगे बढाते हुए वह जम्मू कश्मीर के करगिल द्रास में पहुंचे। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर सेना के जवानों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गौरतलब है कि दीपावली पर्व से पूर्व मोदी 21 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ पहुंचे और उनके दर्शन किए। इसके बाद रविवार को प्रधानमंत्री अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हुए। मोदी ने अयोध्या पहुंचकर वहां विराजमान रामलला के दर्शन किए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here