हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वाराणसी में प...

    वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने लिया विकासकार्यों का जायजा

    PM Modi Varanasi Visit

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान वाराणसी में चल रहे तमाम विकास कार्यों का सोमवार को देर रात तक निरीक्षण किया। वाराणसी, प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। मोदी ने सोमवार को दिन में काशी विश्वनाथ धाम परिसर के लोकार्पण और देर शाम तक गंगा आरती का अवलोकन करने के बाद वाराणसी के विकास कार्यों का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लिया। मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी। देर रात लगभग सवा बारह बजे मोदी ने बैठक के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुये बैठक समाप्त होने की जानकारी दी।

    बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा और असम सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी इस बैठक का दूसरा दौर प्रस्तावित है। इसमें प्रधानमंत्री की संबोधन होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन दिन के उत्तर प्रदेश प्रवास पर आये भाजपा के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री 15 दिसंबर को अयोध्या भी जायेंगे। इसके बाद रात करीब एक बजे प्रधानमंत्री ने योगी के साथ वाराणसी में विकास कार्यों के निरीक्षण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने ट्वीट कर बताया, “काशी में महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहा हूं। हमारा प्रयास है कि इस पवित्र नगरी में सर्वश्रेष्ठ ढांचागत सुविधायें विकसित की जायें।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here