हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश PM Modi Madhy...

    PM Modi Madhya Pradesh Visit: पीएम मोदी आज देंगे मध्य प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की सौगात

    Narendra Modi
    PM Modi Madhya Pradesh Visit: पीएम मोदी आज देंगे मध्य प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की सौगात

    अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर करेंगे अनेक विकास कार्यों का शुभारंभ

    PM Modi Madhya Pradesh Visit: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे, जहाँ वे अठारहवीं शताब्दी की महान धर्मपरायण एवं जनसेविका महारानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती (Ahilyabai Holkar 300th birth anniversary) के अवसर पर आयोजित समारोहों में भाग लेंगे। प्रातः लगभग 11:15 बजे प्रधानमंत्री भोपाल में “लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन” में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर वे महिला सशक्तिकरण तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। Narendra Modi

    एक विशेष डाक टिकट तथा 300 रुपये का सिक्का भी जारी करेंगे

    प्रधानमंत्री मोदी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में एक विशेष डाक टिकट तथा 300 रुपये मूल्य का स्मरणीय सिक्का भी जारी करेंगे, जिन पर उनका चित्र अंकित होगा। साथ ही, पारंपरिक, जनजातीय और लोक कलाओं के क्षेत्र में योगदान हेतु एक विशिष्ट महिला कलाकार को “राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों के अंतर्गत क्षिप्रा नदी पर लगभग 860 रुपये करोड़ की लागत से विभिन्न जल संरचनाओं के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी जाएगी। इन परियोजनाओं में बैराज, स्टॉप डैम तथा वेंटेड कॉजवे का निर्माण सम्मिलित है, जिससे नदी के प्रवाह को संतुलित करने एवं क्षेत्र की जल आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।

    प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश में हवाई संपर्क को सशक्त बनाने हेतु दतिया एवं सतना में नवविकसित हवाई अड्डों का लोकार्पण करेंगे। इन हवाई अड्डों के माध्यम से विंध्य क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में नई संभावनाओं का विकास होगा। इसी क्रम में प्रधानमंत्री इंदौर मेट्रो परियोजना की येलो लाइन के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का आरंभ भी करेंगे। यह अत्याधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रणाली नगर में यातायात की भीड़ और प्रदूषण को कम करने में सहायक सिद्ध होगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण शासन प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु 1,271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण के लिए 480 रुपये करोड़ की प्रथम किश्त भी जारी करेंगे। ये भवन ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक केंद्र बनेंगे और स्थानीय शासन की पारदर्शिता तथा दस्तावेज़ीकरण की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएँगे। Narendra Modi

    पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट के बाद फरिश्ता बनकर पहुंची शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी